भाजपा की एक दिवसीय मंडल बैठक संपन्न, भाजपा वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

 

 

महराजगंज जनपद के परतावल के बंधन मैरेज हाल में आज भारतीय जनता पार्टी परतावल मंडल की एक दिवसीय “शक्ति केंद्र” की आवश्यक बैठक सकुशल संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पार्टी के मार्गदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेते हुए बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का मुख्य आधार उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र का दायित्व है कि बूथ स्तर (Booth Level) को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

संगठन की मजबूती पर चर्चा-

मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल व मंडल महामंत्री अजय गौतम ने अपने मंडल परतावल के आगामी को भी सुना गया और उनके जल्द निवारण का आश्वासन दिया गया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *