बिना परमिट-फिटनेस के चल रही स्कूल बस को एआरटीओ ने पकड़ा, गाड़ी सीज के जगह जुर्माना लेकर छोड़ा

 

 

महराजगंज जनपद के पनियरा में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) महराजगंज ने सोमवार को पनियरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर परमिट और फिटनेस समाप्त होने के बावजूद संचालित हो रही बच्चों से भरी एक स्कूल वाहन को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुजुरी की ओर से आ रही बच्चों से भरी स्कूल वाहन को रोककर उसके कागजातों की जांच की गई। जांच में वाहन का परमिट और फिटनेस दोनों समाप्त पाए गए लेकिन नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहन को कब्जे में लेकर शीज करने के बजाय जुर्माना जमा करा कर छोड़ दिया गया क्षेत्र में ऐसी दर्जनों की संख्या में विभिन्न स्कूलों के वाहन चल रहे हैं। जो नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
आपको बताते चले की एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों को दुरुस्त कराने के लिए वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वाले वाहन स्वामियों की सूची तैयार की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूली वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *