पुलिस द्वारा 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नौतनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 14.07.2026 को थाना नौतनवा पुलिस टीम ने ग्राम मुड़िला के पास से एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 मिली) अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 141/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *