फन्दे से लटका मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव मचा हड़कम्प जांच में जुटी

 

भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव की घटना फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

भिटौली / महाराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में सोमवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी का शव कमरे मे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी दशरथ यादव की पुत्री रागिनी यादव 15 वर्ष घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। रागिनी के पिता रोजगार के सिलसिले में पुणे में रहते हैं। उसकी मां का निधन पिछले साल हो चुका था। वह अपने बाबा रामजी यादव और दादी गीता देवी के साथ गांव में रहती थी।
घटना के समय बाबा-दादी खेत गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने रागिनी का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य
साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर गहन से जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *