सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतारें

परतावल /महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा में सावन मास के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिवालय भक्तों की आस्था से गूंज उठे। सुबह से ही झारखंडी महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
भक्तों का तांता तड़के 4 बजे से ही शुरू हो गया था। हाथों में कलश, गंगा जल, शुद्ध जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर पहुंचे शिवभक्त कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए घंटों इंतजार करते दिखे।
‘हर-हर महादेव’, ‘जय शिव शंभू’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। मंदिर परिसर बेलपत्र और फूलों की खुशबू से महक उठा।

सनातन परंपरा में सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि इस माह में की गई पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी सावन महीने में समुद्र मंथन हुआ था। मंथन से निकले विष को सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण कर लिया था। विष के प्रभाव से उनका शरीर अत्यधिक गर्म हो गया था, जिसे शीतल करने के लिए देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया था। तभी से सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक की परंपरा चली आ रही है।
प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *