गोला बाजार में गौतम बुद्धा सेवा समिति व भीम आर्मी द्वारा धम्म प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

 

बड़े ही धूमधाम से संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाए गए

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – दक्षिणांचल के उपनगर गोला बाजार में गौतम बुद्धा सेवा समिति व भीम आर्मी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संतों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयंती के अवसर पर धम्म प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। धम्म प्रभात फेरी हीरो एजेंसी चिकनिया (चन्द चौराहे गोला) से शुरू होकर गौशाला मुहल्ला होते हुए ब्रह्स्थान सराय चौक से अम्बेडकर बेवरी चौराहा गोला से बेवरी उपनगर गोला होते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास समाजिक परिवर्तन स्थल पर पहुंच कर उनके प्रतिमा पर दीप्रज्वलित व पुष्प अर्पित के बाद पूर्व एडीओ पी पी गोला रामभरोस कन्हैयालाल प्रिंस आज़ाद व रणविजय ने कहा कि सन्त गुरु रविदास जी का जन्म 14 वीं शताब्दी में हुआ था। हर साल माघ महीने में गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है।
एक महान भक्त समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत रविदास जी ने हमेशा जाति भेद का विरोध किया था और समानता भक्ति और मानवता का संदेश दिया था। गुरु रविदास जी के भक्ति भाव से प्रभावित होकर मीरा जी भी उनकी शिष्या हो गई थीं। काशी के महाराजा भी उनके पांव छूकर आशीर्वाद लेते थे। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी वाणी में भी कहा है कि ऐसा चाहूं राज मैं जहा मिले सबन को अन्न। छोट बड़ो सब सम बसै रैदास रहे प्रसन्न।। रविदास जी ऐसे समाज की शासन व्यवस्था चाहते है जहा सबको भोजन मिले कोई भी भूखा न सोए। उन्होंने ऊंच नीच भेद भाव जाति पाति धर्मभेद और छुआछूत आदि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया। रविदास जी ने अपने जीवन में पिछड़ों व दबे लोगों को उद्धार किया।जिससे गरीब लोगों का मनोबल बढ़ा था। महान संत रविदास कई नामों से प्रसिद्ध है। उन्हें पंजाब उत्तर प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के क्षेत्र में एक गुरु के रूप में पहचान मिली थी। आइए आज उनकी जयंती के अवसर हम सब उन्हें नमन करें और उनके विचारों से दूसरों प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ अरुण बबलू गौतम सभासद भीम यादव अनिल कन्नौजिया डॉ उत्कर्ष शिवनाथ बालेन्द्र अमन अमित राहुल गोविंद डॉ सी के निगम डॉ रामकवल सुबाष दास विनोद गुप्ता प्रधान डबलू अभय सुदर्शन यादव सचिन राणा राजेश दुर्गविजय बबलू यादव सूर्यभान बबलू संतोष सुभाष नेता डॉ धर्मेंद्र कुमार अशोक रामानन्द दुर्गविजय दिलीप सोनकर अनीश रावण मंतोष नन्हे साहिल गौतम सम्मी आर्या सन्नी अर्जुन गौरव किशन आदित्य कृष पिंकी बौद्ध रिंकी बौद्ध मीरा बौद्ध पुष्पा बौद्ध इसरवाती तारा देवी कंचन सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *