नमस्ते भारत, हिंदुस्तानी कहना गरवा की बात”: बलूच जेन-जेड का नवरात्रि पर विशेष संदेश

“

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के बलूचिस्तान की एक बेटी ने नवरात्रि के मौके पर भारत के नाम संदेश भेजा है।

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें भारतीय कहलाने पर गर्व महसूस होता है, जबकि वह पाकिस्तानी कहलाना नहीं चाहतीं।

उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि भले ही मेरी जाति बलूच है, लेकिन अगर कोई मुझे हिंदुस्तानी कहेगा तो मुझे बुरा नहीं लगेगा।

ये वीडियो तब आया है जब बलूचिस्तान पाकिस्तान के अत्याचारों से जूझ रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने हजारों लोगों को मार डाला है और निर्दोष लोगों को आतंकवादी बताकर अपना शिकार बना रही है।

बलूच बेटी ने भारत के नाम जारी किया संदेश
बलूच बेटी ने कहा, “सभी को नमस्कार। मेरा नाम फराह बलूच है। आज मैं यहां आपकी छोटी बहन बनकर खड़ी हूं। नमस्ते भारत। आज सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करती हूं कि मां आपके जीवन में खुशियां लाएं।

आज मैं आपकी छोटी बहन बनकर अपने दिल की बात कहना चाहती हूं। इंसान के लिए पहचान बहुत जरूरी है।”

फराह बलोच ने आगे कहा, “मेरी पहचान मेरा खून है, मेरा खून बलूच है और मुझे बलूच होने पर गर्व है।

अगर कोई मुझे हिंदुस्तानी कहेगा तो मुझे बुरा नहीं लगेगा बल्कि अच्छा लगेगा।

लेकिन कभी-कभी अगर कोई मुझे पाकिस्तानी कहता है तो मुझे बहुत बुरा लगेगा क्योंकि पाकिस्तानी कहलाना मेरा अपमान है. क्योंकि इससे मेरा बलूच खून और मेरी बलूच नस्ल पूरी तरह से मिट जाती है।”

फराह बलोच ने भी भारत से अपील की है
इससे पहले फराह बलूच ने 11 अगस्त को बलूचिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो जारी कर भारत से मदद मांगी थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बलूचिस्तान के अधिकारों और आजादी की आवाज बनने की अपील की।

अपने संदेश में उन्होंने पाकिस्तान सरकार और सेना पर बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन, दमन और ज्यादतियों का आरोप लगाया और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत से नैतिक, राजनयिक और राजनीतिक समर्थन की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *