कोलंबिया, ईरान और क्यूबा ने अमेरिकी हमले की निंदा की

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कोलंबिया, ईरान और क्यूबा ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले का विरोध किया है।

आधी रात को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया और अनुमान है कि काफी नुकसान हुआ होगा ।

नुकसान का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है ।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना ने पकड़ लिया है। वेनेज़ुएला इस समय राष्ट्रीय संकट में है।

ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “अमेरिकी सेना ने हमला करके वेनेजुएला की राष्ट्रीय स्वतंत्रता और भौगोलिक अखंडता का खुलेआम उल्लंघन किया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।”

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़ कैनल ने भी सोशल नेटवर्क एक्स के जरिए इस घटना की निंदा की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *