नेपाल के सिन्धुली जिला में 57 हजार अमेरिकी डॉलर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सिंधुली जिला में एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अमेरिकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

खुरकोट पुलिस और सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खुरकोट में एक जांच के दौरान युवराज नेवार को 57,000 अमेरिकी डॉलर (82 लाख नेपाली रुपये के बराबर) के साथ गिरफ्तार किया गया था।

एसपी लालध्वज सुबेदी ने बताया कि सिंधुली जिला गोलनजोर ग्रामीण नगर पालिका-7 ने ऊपरी बाजार स्थित चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान टाटा सूमो नंबर बीए16सीएच 8048 पर सवार होकर काठमाण्डौ से इलाम जा रहे नेवार के पास एक काले बैग में 57 हजार अमेरिकी डॉलर (100 के 570 नोट) और 12 हजार नेपाली नोट मिले ।

घटना से संबंधित आगे की जांच के लिए सूमो चालक विक्रम लिंबू को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मंगलवार की रात सिंधुली जिला के ग्यांगलेक-2 बस्तीपुर, हयुतार में नेपाल एसबीआई बैंक में डकैती के बाद पुलिस ने हाईवे पर सख्ती कर दी है।

चेकिंग के दौरान युवराज को अमेरिकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया गया ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *