परतावल में धूम धाम से मनाई गई डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती

 

समानता, न्याय और संविधान के शिल्पकार को शत्-शत् नमन : आमिर हुसैन

 

श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर धूम धाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर की जयंती “जय भीम” के गगनभेदी नारों के बीच परतावल आज पूरी तरह से बाबा साहेब के विचारों में रंगा नजर आया। भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर परतावल चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष जुलकरनैन अली एवं समाजसेवी मुहम्मद रूस्तम ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। जहां विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने एकजुट होकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने “जय भीम” के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमिर हुसैन ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की अद्वितीय प्रेरणा है। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किया, वह सदैव मार्गदर्शक रहेगा।लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष जुलकरनैन अली ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उनका संविधान और उनके सिद्धांत आज भी देश को एकता, समानता और न्याय की राह दिखा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री गीता रत्ना पासवान, रामगोपाल यादव, मिठाईलाल बौद्ध, रामजी गौतम, विभूति गौतम, चंद्रभान गौतम, इसरार खान, तारिकअली, दिलशाद खान, कन्हैया गौतम समेत हजारों की तादात में लोग मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *