सुनसारी जिले में ट्रक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सुनसारी जिला में ट्रक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी । तीन लोग घायल हो गये ।

बिराटनगर से राजविराज जा रही ट्रक संख्या Ko1K 4541 डाक हाईवे अंतर्गत सुनसरी जिले के भोकराहनेरसिंग-8, सोनियाही में पलट जाने से 5 मजदूरों की मौत हो गयी ।

जिला पुलिस कार्यालय सुनसारी के प्रवक्ता चंद्र खड़का के अनुसार घटना आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है ।

उनके अनुसार विराटनगर से टाइल्स व मार्बल लादकर सप्तरी जिला के राजविराज की ओर जा रहा ट्रक सोनियाही में सड़क के मोड़ पर पलट गया ।

ट्रक पलटने से पीछे माल पर बैठे 5 मजदूर टाइल्स और मार्बल से दब गए।

उन्होंने बताया कि सामान से कुचले गये पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी ।

उनके मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सुनसारी जिला के बरजू ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर 1 के रहने वाले हैं ।

सभी गुरुंग हैं. ट्रक में सवार 32 वर्षीय धीरेंद्र गुरुंग, 55 वर्षीय बरमदेव गुरुंग, 50 वर्षीय टैंक गुरुंग, 28 वर्षीय निसु गुरुंग और 55 वर्षीय चंद्र गुरुंग की मौत हो गई।

ट्रक में ड्राइवर समेत 9 लोग सवार थे. जिनमें से 4 लोग ड्राइवर के केबिन में बैठे थे और 5 लोग पीछे लगेज पर बैठे थे ।

सामने केबिन में बैठे 4 में से 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ड्राइवर फरार है ।

घायलों का इलाज विराटनगर के बिराट नर्सिंग होम में चल रहा है । खड़का ने कहा कि पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *