चौक बिधुत उपकेन्द्र बना दलालों का अड्डा, महिला ने जेई पर रिश्वत व उत्पीड़न का लगाया गंभीर आरोप

महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया निवासी कुशुम देवी पत्नी राम ने चौक पावर हाउस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने दरहटा फीडर से ग्राम सभा बेलभरिया के लिए विधिवत रूप से विद्युत कनेक्शन का आवेदन किया था, लेकिन रिश्वत न देने के कारण उनका आवेदन जानबूझकर निरस्त कर दिया गया।
कुशुम देवी के अनुसार, उनके घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं रहता है। उनके पति बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं, जिससे परिवार की रोज़ी-रोटी चलती है। ऐसे में घरेलू उपयोग के लिए बिजली कनेक्शन उनके लिए बेहद आवश्यक है।
पीड़िता का आरोप है कि वर्तमान में तैनात चौक पावर हाउस के जेई धीरेंद्र चौधरी ने अपने इकरार लाइनमैन के माध्यम से ₹5000 की अवैध मांग करवाई। जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया, तो उनका बिजली कनेक्शन आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय अभिलेखों में उनके घर पर पहले से बिजली कनेक्शन दर्शाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि उनके घर पर आज तक कोई भी विद्युत कनेक्शन नहीं लगाया गया है।
कुशुम देवी ने सवाल उठाते हुए कहा,
“यदि मेरे घर पर पहले से कनेक्शन है, तो संबंधित जेई उसका कनेक्शन नंबर सार्वजनिक करें, ताकि मैं उसी कनेक्शन पर बिजली उपयोग कर सकूं। अन्यथा मेरे परिसर में तत्काल विद्युत लाइन लगाई जाए।”
पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, तो इससे नाराज़ होकर चौक पावर हाउस के जेई धीरेंद्र चौधरी आग-बबूला हो गए। आरोप है कि इसके बाद जेई द्वारा अलग-अलग लोगों को उनके घर भेजकर अकेली महिला के घर की जांच करवाई जा रही है और विद्युत चोरी में फँसाने की धमकी दी जा रही है, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से भयभीत है। कुशुम देवी ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई तथा बिना किसी दबाव के वैध विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। यह मामला एक बार फिर विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, दलाली और गरीब-असहाय उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की ओर गंभीर सवाल खड़े करता है। जबकि। इस प्रकरण के संबंध मे तैनात

 

 

 

 

 

 

 

 

 


चौक बिधुत उपकेन्द्र के अधिशासी अभियंता से बातचीत करने पर पता चला की उपभोक्ता के वहा पहले से बिधुत कनेक्शन चल रही हे जब हमारे बिधुत कर्मी मौके पर पहुंच जांच करने पहुची तो आवेदिका कुसुम देवी ने जांच पड़ताल करवाने मना कर दिया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *