रायबरेली प्रेस क्लब द्वारा पूनम सिंह को किया गया सम्मानित

रायबरेली। रायबरेली प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह को सम्मान किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव द्वारा सम्मान पत्र क्लब महामंत्री सन्दीप मिश्रा एडवोकेट ने उन्हें सौंपा। इस दौरान क्लब महामंत्री सन्दीप मिश्रा ने कहा कि पूनम सिंह ने जिस तरह निस्वार्थ भाव से सभी वर्गों की समस्याओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता को उपेक्षित किए जाने का विष पिया है उसी को देखते हुए रायबरेली प्रेस क्लब द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया था। इस मौके पर प्रमोद बारी,विनोद बारी, अनूप, सुयश सैनी, आशुतोष द्विवेदी काका भैया, राकेश, रिंकू , मिंटू ,
सोनू, धर्मेश, काव्यांश, पीयूष, राजेंद्र सोनकर टेनी संजू आदि मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *