रायबरेली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज समूचा जनपद शिवमय नजर आया। देवाधिदेव महादेव की आराधना के इस विशेष अवसर पर जनपद की प्रमुख समाजसेवी पूनम सिंह ने विभिन्न प्राचीन और सिद्ध शिवालयों का भ्रमण कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
लालगंज के बालेहश्वर बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक
पूनम सिंह ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत लालगंज के ऐहार स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन बालेहश्वर बाबा मंदिर से की। यहाँ उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और बेलपत्र अर्पित कर पूजन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासी विमल गुप्ता द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी सहभागिता की। यहाँ उन्होंने न केवल स्वयं प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा भाव का परिचय भी दिया।
लोधवारी के सिद्धेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
इसके पश्चात, वह रायबरेली सदर के राही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लोधवारी पहुँचीं। यहाँ स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए और आरती-पूजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में पहुँचकर उन्होंने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया और उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों से भेंट की।
सत्यनगर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ समापन
शिव आराधना का यह क्रम रायबरेली शहर के सत्यनगर स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुँचा। यहाँ पूनम सिंह ने संध्या आरती में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच उन्होंने बाबा का प्रसाद ग्रहण कर अपनी इस धार्मिक यात्रा को पूर्ण किया।
जनमानस के कल्याण की कामना
दर्शन और पूजन के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए पूनम सिंह ने कहा, “महाशिवरात्रि का पर्व हमें संयम और सेवा की सीख देता है। भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि वे समस्त जनपदवासियों और जनमानस की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।”

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
