मोदीद्वारा बांलादेशका नव नियूक्त प्रधानमन्त्री तारिक रहमान को बधाई,तथा भारत भ्रमण का निमंत्रण

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान को पत्र के जरिए बधाई दी है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया एक पत्र सौंपा, जिसमें बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधान मंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के पत्र में कहा गया है, ”बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत और बांग्लादेश के अगले प्रधान मंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी के पत्र में रहमान, उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा और बेटी जैमा को “पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर” भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *