जनपद न्यायाधीश ने किया वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

​रायबरेली। शहर के जी.आई.सी. मैदान में शनिवार को खेल और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट-रायबरेली द्वारा आयोजित ‘वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश श्रीमान अमित पाल सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने पिच पर बल्ला थामकर और रिबन काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

पहली बार अधिवक्ता खेलेंगे टूर्नामेंट

​सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश तिवारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह प्रतियोगिता अधिवक्ता साथियों के मानसिक तनाव को कम करने और उनमें खेल भावना जागृत करने के लिए आयोजित की गई है। पूरा अधिवक्ता समाज इसमें बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है।”

​7 मार्च तक मचेगा धमाल

​महासचिव योगेंद्र दीक्षित ने बताया कि टूर्नामेंट का आगाज बार एसोसिएशन और जिला जज की टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण मैच के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न अधिवक्ता टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से:
​अभयदाता टीम,​लीडर एसोसिएट,​स्टार इलेवन,​ओल्ड इज गोल्ड
समेत कई अन्य टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
​यह खेल उत्सव 7 मार्च तक चलेगा, जिसका समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। उद्घाटन के अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैदान ‘वंदे मातरम’ और ‘बार एसोसिएशन जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *