बुजुर्ग महिलाओं से पुलिस खाली कराती है मकान

 

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र की पुलिस पर बहू बेटे के साथ मिलकर बूढ़ी मां ने घर से ही निकालने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के ठकुराईन का पुरवा राल पुर निवासिनी फूल दुलारी उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम अवतार ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके बेटे धर्मेंद्र और बहू संगीता थाने की पुलिस उसको उसके पति के मकान से निकालने में लगी है।
उसका कहना है कि वह अपने अन्य बेटे बहू के साथ पुस्तैनी अपने मृतक पति के नाम पर सरकारी अभिलेखों में दर्ज मकान में रहती है। जिसमें उसके बेटे धर्मेंद्र और संगीता ने पुलिस से मिलकर उसे घर से निकालने की धमकी दी है। वृद्ध महिला ने बताया कि थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर उसे घर खाली करने की चेतावनी देकर आई है। यही नहीं पुलिस ने एक जबरन सुलहनामा भी करवा दिया है जिसमें भी मकान खाली करने की बात लिखवाई गई है जबकि मकान पर किसी प्रकार का कोई विवाद और न ही कोई न्यायिक मुकदमा ही चला है इस हालात में वह अपने अन्य परिवार को लेकर कहां जाए। क्योंकि अब थाने की पुलिस 70 साल की बुजुर्ग महिला को घर से निकल जाने की धमकी भी देने लगी है। महिला ने अपनी बहू के साथ जाकर जिलाधिकारी से अपनी गुहार लगाई है । जिला अधिकारी रायबरेली द्वारा भी वृद्ध महिला को आश्वासन दिया गया है कि उसे घर से कोई नहीं निकल सकता। तो अब देखना यह है कि बुजुर्ग महिला को न्याय मिलता है या फिर उसे जिला मुख्यालय के अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ेंगे क्योंकि उसे थाने के पुलिस से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और अपने ही बेटे और बहू की आतंक से परेशान होकर उसने जिलाधिकारी के पास जाकर अपने घर और परिवार को बचाए जाने की गुहार लगाई है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *