40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित: खमेनेई का कार्यकक्ष में निधन:

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
01/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान के सरकारी टेलीविजन (दूरदर्शन) पर एक दिल दहला देने वाला दृश्य देखा गया है।

न्यूज एंकर अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते हुए रो पड़े।

ईरान ने रविवार तड़के आधिकारिक तौर पर अपने 86 वर्षीय नेता की मृत्यु की पुष्टि की और पूरे देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

सुत्र एजेंसी “फ़ार्स” के अनुसार, तेहरान में अपने आवास और कार्यालय में अपने कर्तव्यों का पालन करते समय खामेनेई की हत्या कर दी गई।

शनिवार की सुबह अमेरिका और इजराइल के भारी हवाई हमलों ने सीधे ईरानी सरकार के मुख्य केंद्र (परिसर) को निशाना बनाया।

अंतरिक्ष से ली गई एयरबस उपग्रह छवियों में तेहरान के केंद्र में खमेनेई के कार्यालय से काले धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

उन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि इलाके की कई इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं।

यह जगह ईरान यूनिवर्सिटी के पास है और देश के सभी बड़े फैसले यहीं से होते थे।

एक तरफ जहां सरकारी दूरदर्शन (टेलीविजन) पर शोक का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ इजरायली अधिकारियों ने दावा किया है कि खामेनेई के साथ 40 वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारी भी मारे गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ”ऐतिहासिक सफलता” बताया।

ईरान की सड़कों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और दुनिया भर के लोग अब दिलचस्पी से देख रहे हैं कि ईरान का नया नेता कौन होगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *