भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में रायबरेली के भी सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल


लालगंज रायबरेली। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव में रायबरेली के भी सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।रायबरेली से शामिल होने वाले लोगों में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रतापसिंह, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य सुशील शुक्ला, जंग बहादुर सिंह, भाजपा नेता जेपी सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्षउमेश सिंह,
गोविंद सविता ,सुबोध वाजपेई, घनश्याम गौतम, सुनील मिश्रा, खीरो मंडल अध्यक्ष संतोष पासवान आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन पर्व अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश परिषद सदस्यों के मनोनयन के बाद 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन हुआ था। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया था। जिसके चलते औपचारिक घोषणा होना ही बाकी था। रविवार को राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में हजारों कार्यकर्ताओं के समूह के बीच मंच से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की घोषणा की गई। पंकज चौधरी की हुई घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागतकिया। वही नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि मेरे लिए भाजपा कार्यकर्ता की सर्वोपरि है। कार्यकर्ता का मान सम्मान ही मेरा मान सम्मान है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेतृत्व को अपने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनयन के लिए आभार भी जताया। पंकज चौधरी ने कहा कि संपर्क, संवाद और समन्वय लक्ष्य रहेगा। कार्यकर्ता की समस्या ,कार्यकर्ताओं के विचार सरकार तक पहुंचाना संगठन की महिती जिम्मेदारीहोती है। भाजपा को कार्यकर्ताओं की विशाल पार्टी बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत ही पुरानी पार्टी है और बहुत ही पुराने कार्यकर्ता भी पार्टी में है जिनका सम्मान सदैव सुरक्षितरहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत सम्मान किया और कहा कि आगामी समय में प्रदेश अध्यक्ष जिले जिले भ्रमण करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का शताब्दी जयंती वर्ष है। प्रत्येक बूथ पर अटल जी की जयंती मनाने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरितकिया। साथ ही एस आई आर कार्यक्रम में भी लगने के लिए कहा। इस अवसर पर केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल और राधा मोहन अग्रवाल सहित प्रदेश के सभी मंत्री और संगठन के पदाधिकारी मौजूदरहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *