पाक के नूर खान एयरबेस पर तालिबान ने किया हवाई हमला ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था बर्बाद

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 03/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल- अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है।

इनमें रावलपिंडी स्थित पाकिस्तान वायुसेना का अहम एयरबेस नूर खान भी शामिल है।

भारत ने पिछले साल मई में ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया था।

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रविवार को पाकिस्तान के सैन्य स्थलों को निशाना बनाया था, जिसमें नूर खान एयर बेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं कोर और खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद एजेंसी में ख्विज़ो सैन्य शिविर के साथ-साथ कई अन्य स्थान शामिल थे।

सुत्र की रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले शनिवार और रविवार की रात काबुल, बगराम और कई अन्य इलाकों में पाकिस्तान की बमबारी के जवाब में किए गए।

मंत्रालय ने दावा किया कि हमलों से पाकिस्तान के सैन्य शासन को भारी नुकसान हुआ है।

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *