धनुषा जिला में जमीन अतिक्रमण विवाद: झड़प में 8 घायल, 7 सेल पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – धनुषा जिला के मिथिला नगर पालिका-2 सुकजोर स्थित संत रामपाल आश्रम के सामने झड़प हो गयी।

आयलानी जमीन पर कब्जे को लेकर भारतीय धर्म गुरु संत रामपाल के अनुयायियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई ।

सखुवा महेंद्रनगर के पुलिस निरीक्षक राजाराम यादव ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सात सेल आंसू गैस छोड़ी ।

उनके मुताबिक झड़पों में अब तक आठ लोग घायल हुए हैं ।

स्थानीय लोगों ने जनकपुर ढालके रोड को जाम कर दिया ।

सखूबा महेंद्रनगर के औरही पुल पर स्थानीय लोगों ने एक एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की ।

पुलिस निरीक्षक यादव का कहना है कि स्थिति अब सामान्य हो रही है ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *