श्रीलंकाई समुद्र में डूबा ईरानी युद्धपोत: 101 लापता, 32 को जिंदा बचाया गया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/03/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान का एक बड़ा युद्धपोत बुधवार को श्रीलंका के तट के पास समुद्र में डूब गया।

श्रीलंका की विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को संबोधित करते हुए जहाज के डूबने की पुष्टि की है।

श्रीलंकाई नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ईरानी जहाज पर किसी अज्ञात ‘पनडुब्बी’ ने हमला किया होगा।

इस घटना के बाद कम से कम 101 लोग समुद्र में लापता हो गए हैं।

हालाँकि, श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि 101 लोगों के लापता होने का दावा सच नहीं है और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जहाज किस कारण से डूबा।

जहाज से ‘खतरे का संकेत’ मिलते ही श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया।
अब तक 32 लोगों को जिंदा बचाया जा चुका है।

घायल लोगों का इलाज श्रीलंका के दक्षिणी शहर गाले स्थित एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि समुद्र से कुछ शव भी बरामद किये गये हैं।

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि जहाज पर हमला किसने किया।

श्रीलंकाई नौसेना ने बताया है कि फिलहाल मुख्य प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है और जहाज के डूबने के असली कारण की जांच बाद में की जाएगी।

ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के समय हुई समुद्र की इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में चिंताएँ बढ़ा दी हैं।

श्रीलंकाई सुरक्षा बलों ने लापता लोगों की तलाश के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *