रोज़ा इफ्तार व होली मिलन समारोह में शिरकत कर पूनम सिंह में दिया सौहार्द का संदेश

 

रायबरेली। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय पूनम सिंह ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

शहर के धुन्नी सिंह नगर में अरशद अली के निवास पर आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में पूनम सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सभी मातृशक्तियों के साथ रोज़ा इफ्तार किया और रमज़ान के पवित्र माह में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने की बात कही।

इसके पश्चात पूनम सिंह रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में अविनाश सिंह (दीपू) एवं विवेक मिश्रा (पल्लू) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी मेलजोल तथा एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *