असामयिक निधन से शोक की लहर: पत्रकार विनय तिवारी की बड़ी भाभी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

असमय निधन से शोक की लहर: पत्रकार विनय तिवारी की बड़ी भाभी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईगोरखपुर। जिले में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब निर्वाण टाइम्स के ज़ोनल चीफ विनय तिवारी की बड़ी भाभी का अचानक निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से परिजनों, ग्रामीणों और शिक्षा जगत में गहरा दुख व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा मुजहना तिवारी निवासी राजीव रंजन त्रिपाठी की पत्नी, जो गोरखपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात थीं, का निधन बीती रात करीब दो बजे हो गया। बताया जा रहा है कि रात में अचानक उनके पेट में तेज दर्द हुआ। उन्होंने दवा लाने के लिए कहा और कुछ ही देर में बिस्तर पर लेट गईं।
परिजन स्थिति को सामान्य गैस की समस्या समझ रहे थे और दवा लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते उन्होंने अपने पति के हाथों में ही अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
उनके निधन की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। अंतिम विदाई के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर आंख नम नजर आई। सभी ने उन्हें एक समर्पित शिक्षिका, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी महिला के रूप में याद किया।
शोक संतप्त परिवार में उनके पति राजीव रंजन त्रिपाठी, पुत्र शानू त्रिपाठी सहित पूरा तिवारी एवं त्रिपाठी परिवार गहरे दुख में डूबा है।
श्रीराम नगरी अयोध्या मे हुआ अंतिम संस्कार।

अंतिम संस्कार में भुवनेश्वर तिवारी, अखिलेश्वर तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, सिद्धेश्वर तिवारी,कक्कू त्रिपाठी, अमित तिवारी, नीरज तिवारी, राहुल त्रिपाठी,मनीष तिवारी,विकास तिवारी ग्राम प्रधाम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *