विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आज परतावल बीआरसी के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक गण जन जागरूक रैली निकाला जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

विधायक ने कहा कि
यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक परिवर्तन अत्यंत सराहनीय हैं। यह अभियान परिषदीय विद्यालयों के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, एबीएसए मुसाफिर सिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, मण्डल महामंत्री अजय गौतम, मण्डल महामंत्री नरसिंह, अभय पटेल, अध्यापक कृष्णमुरारी सिंह, प्रतिनिधिनंदू दुबे सहित अध्यापक गण एवं सम्मानित जन रहें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *