मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में SBI शाखा प्रबंधक पर भारी धांधली का आरोप, ऑडियो वायरल, भाग – 1

 

*अभिमन्यु चौरसिया की रिपोर्ट*

उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद के सबया ढाला स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक का लोन देने के नाम पर 25000 रुपए के कीमत की सोफा फर्नीचर लेने का गंभीर आरोप के साथ एक ऑडियो वायरल हो रहा है , उक्त ऑडियो में सबया ढाला स्थित एक कारपेंटर की दुकान चलाने वाला गरीब असहाय लड्डू नामक व्यक्ति सरकार की महत्वाकांक्षी पी.एम विश्वकर्मा एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लोन कराने गया जहां तैनात शाखा प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा 80000 रुपए की लोन करने के बदले 25000 रुपए के कीमत की सोफा फर्नीचर ले लिया गया जिसकी पूरी बात चित का ऑडियो रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है उक्त ऑडियो में आप सुन सकते हैं कि शाखा प्रबंधक द्वारा कितनी मधुर मधुर बातों में ग्राहकों को फंसा कर लोन देने के नाम पर रिश्वत या रिश्वत के बदले बेसकीमती सामान को लिया जा रहा है , क्षेत्रों में चर्चा का विषय है कि शाखा प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा बिना रिश्वत लिए किसी का भी लोन पास नहीं किया जा रहा है , अन्यथा सालों साल दस्तावेजी आभाव को दिखाकर ग्राहकों को बैंकों का चक्कर कटाया जा रहा है।

*भारतीय स्टेट बैंक सबया ढाला पर भारी धांधली , फीड बैक से खुल सकती है पोल!*

 

गोपनीय सूत्रों की माने तो शाखा प्रबंधक द्वारा स्वयं एवं अपने पास रखे एक देवेंद्र नामक कर्मचारी के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के तहत हुए लोन लाभार्थीयो से अवैध रिश्वत ली जाती है जिसकी सत प्रतिशत सत्यापन अब तक हुए सभी प्रकार के लोन लाभार्थियों से फीडबैक लेने पर पोल खुल सकती है जो लोन देने के नाम पर भारी धांधली की ओर खुलासा कर रहा है इतना ही नहीं शाखा प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा आए दिन लोगों को मीठी-मीठी बातें बोलकर लोन देने के नाम पर बैंकों का चक्कर कटाया जाता है , वायरल ऑडियो शाखा प्रबंधक की भ्रष्टाचारी रवैया को कुछ इस प्रकार प्रदर्शित करता है कि बिना रिश्वत लिए लोन होना संभव नहीं।

*वायरल ऑडियो में फर्जी कोटेशन बनाने की सीख दे रहे शाखा प्रबंधक मनोज कुमार*

लोन के नाम पर पीड़ित लड्डू से बातचीत के दौरान एसबीआई शाखा प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा बिना ब्याज वाली लोन देने के लिए जनरेटर इत्यादि का फर्जी कोटेशन तैयार करने का भी सीख दिया जा रहा है।
80000 रुपए की लोन करने में ₹25000 कीमत की सोफा फर्नीचर ले लिए शाखा प्रबंधक अपनी मधुर मधुर बातों में उक्त ग्राहक लड्डू को बिना ब्याज वाली लोन देने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं।

*महिनो से काट रहा था चक्कर, दूसरा लोन नहीं होने पर वायरल कर दिया ऑडियो!*

वायरल ऑडियो आज से करीब 1 वर्ष पूर्व की बताई जा रही है जिसमें बातचीत के दौरान ग्राहक लड्डू से ₹80000 की लोन के बदले ₹25000 कीमत की सोफा फर्नीचर लिए शाखा प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा एक और लोन करने की आश्वासन दी थी, जिस लोन को करने के लिए उक्त ग्राहक लड्डू को कई महीनो से बैंकों में दौड़ाया रहा था सब्र की बान्ध टूटने पर अपनी नुकसान को देखते हुए ग्राहक लड्डू ने उक्त आडियो को वायरल कर दिया इतना ही नहीं शाखा प्रबंधक की रिश्वत लेने की अनेको मामलों की भरमार है जो जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

*जरूरतमंदों को नहीं मिल रही लोन, सांठ गांठ वाले लोगों की चांदी ही चांदी!*
बताते चलें कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा सबया ढाला पर अब तक हुए लानों में जांच की जाए तो धरातल पर एक भी युवा रोजगार करते नजर नहीं आएंगे जो सिर्फ मात्र फर्जी कोटेशन एवं शाखा प्रबंधक की सांठ गांठ से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेकर अन्य कार्यों को अंजाम दे रहे हैं जबकि दस्तावेजी कार्यों के विपरीत है उक्त सभी घटनाएं शाखा प्रबंधक के मिली भगत से की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *