अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, मिट्टी खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-लोडर वाहन हुआ सीज

 

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-लोडर वाहन को अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा गया। आज दिनांक 15.06.2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा ग्राम परसामीर में एक ट्रैक्टर-लोडर को मिट्टी का अवैध खनन करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक से वाहन एवं खनन से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात उक्त न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर वाहन संख्या UP56AQ1924 मय लोडर को थाना परिसर लाकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही पृथक आख्या तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *