आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना निचलौल परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुआ आयोजित

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों एवं सभी धर्मों के गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित लोगों के साथ आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को शासन द्वारा निर्गत आदेशों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *