श्यामदेउरवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता तीन नफर, अन्तर्जनपदीय वाहन चोर हुए गिरफ्तार, चोरी की 03 मोटरसाइकिलें हुई

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आई.पी.एस.) द्वारा वाहन चोरी एवं संगठित गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर
अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 14.06.2026 को चौकी प्रभारी परतावल उ0नि0 आलोक कुमार राय एवम उप निरीक्षक शुभम कुमार चौबे मय हमराह देवेन्द्र प्रताप सिंह कॉन्स्टेबल विकाश यादव प्रमोद यादव राजू यादव द्वारा छातीराम पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन वाहन चोर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर महदेवा से परतावल की ओर से खालिद मिल्ली स्कूल के सामने से ग्राम पिपरिया जाने वाले मार्ग की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी करते हुए खालिद मिल्ली स्कूल से लगभग 100 मीटर आगे पुलिया के समीप रविवार रात्रि तीन अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

तनय श्रीवास्तव पुत्र संतोष श्रीवास्तव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेमरा चन्दौली, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज।
सूरज विश्वकर्मा पुत्र नन्दलाल विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी पकड़ी दीक्षित, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
रामसन यादव पुत्र शम्भूशरण यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेमरा चन्दौली, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज के रूप में हुई

पूछताछ में आरोपियों ने
में बताया कि वे लोग मिलकर विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा उन्हें नेपाल में बेच देते थे इसी क्रम में जनपद गोंडा, गोरखपुर एवं महराजगंज से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। अभियुक्त सूरज विश्वकर्मा उक्त गिरोह का सरगना है तथा अन्य दोनों उसके सहयोगी सदस्य हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UP-53 DR-4288, रंग काला-स्लेटी।
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट), रंग काला-स्लेटी।
मोटरसाइकिल संख्या UP-40 BK-9841, रंग गहरा नीला बरामद की है

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *