जरूरतमंदों व गरीबों में कम्बल वितरित करते भाजपा नेता  — बलराम दुबे

सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया गया जन्मदिन


जन्मदिन को केवल उत्सव न मानकर उसे सेवा और समाज कल्याण का माध्यम बनाने का प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए बलराम दुबे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, ने व्यापक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर हरखपुरा काली मंदिर परिसर में 251 जरूरतमंद व गरीब महिलाओं सहित क्षेत्र के देवतुल ग्राम वासियों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं के सम्मान में लेहरा मंदिर, नगर दुर्गा मंदिर, बेलवा टिकर मंदिर, बेलवा जानकी मंदिर, हरखपुरा जानकी मंदिर एवं हरखपुरा काली मंदिर के मठाधीशों व साधु-संतों को भगवा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिससे कार्यक्रम का सामाजिक सरोकार और अधिक सशक्त हुआ।

इस सेवा-कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग, संवेदना और प्रकृति संरक्षण की भावना मजबूत होती है।

बलराम दुबे ने इस अवसर पर कहा कि “जन्मदिन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचा सकें। आगे भी सेवा और जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”

यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सकारात्मक परंपरा का उदाहरण बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *