पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत कस्बा परतावल क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
महराजगंज जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत कस्बा परतावल क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, अपराध एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। महराजगंज पुलिस जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
