स्कूल का रास्ता बना दलदल, कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे बच्चे

 

.गंदे पानी और कीचड़ से जूझ रहे अहिरौली उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र, प्रशासन से मदद की गुहार

परतावल / महराजगंज

महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कंपोजिट विद्यालय अहिरौली तक जाने वाले रास्ते की हालत बद से बदतर हो गई है। रास्ते में जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी जमा होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात मे विद्यालय जाने वाला मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गया है। रोजाना सैकड़ों बच्चे इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। फिसलन के कारण कई बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। अभिभावक अपने बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से बचाते हुए स्कूल भेजने को मजबूर हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद मजहर हुसैन ने बताया कि “बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार बच्चे गिरकर घायल हुए हैं। हमने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”
ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कंपोजिट विद्यालय अहिरौली मार्ग की जल्द-जल्द मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *