मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर हुई प्रेसवार्ता

 

 

देवरिया(विनय तिवारी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा देश के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता संतराज यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सामाजिक सुरक्षा, किसानों को आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
वक्ताओं ने कहा कि आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल क्रांति, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से भारत का स्वरूप तेजी से बदला है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और मजबूत वैश्विक पहचान का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नेतृत्व को विकास, विश्वास और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि बीते 12 वर्षों की उपलब्धियां 140 करोड़ देशवासियों की सहभागिता, विश्वास और संकल्प का परिणाम हैं। वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी को और मजबूत करने का आह्वान किया।
“12 वर्षों का स्वर्णिम संकल्प, विकसित भारत की ओर बढ़ता हर कदम” विषय पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं को प्रमुखता से रखा गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *