ट्रम्प ने ईरान युद्ध ख़त्म होने की घोषणा की

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म हो गया है।

उन्होंने लिखा, ”इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है” और इसे ऐतिहासिक समझौता बताते हुए सभी को बधाई दी।

ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने की इजाजत दे दी है।

यह समुद्री मार्ग विश्व के तेल व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

अनुमान है कि इससे दुनिया भर में तेल की आपूर्ति आसान हो जाएगी और बाजार में बड़ा बदलाव आ सकता है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी को तत्काल हटाने का आदेश दिया है।

ट्रंप ने अपने प्रकाशन (पोस्ट) में लिखा है कि अब दुनिया में सभी जहाज स्वतंत्र रूप से आ-जा सकते हैं और तेल का प्रवाह शुरू होना चाहिए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *