महाराजगंज जनपद मे नगर के सक्सेना तिराहे पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पहुंचकर हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता एवं प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता ने भी बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने हनुमान जी के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, साहस, समर्पण और सेवा के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। बजरंगबली की आराधना से मनुष्य को कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों में जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता सामाजिक एकता का संदेश देती है। हनुमान जी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा,कर्तव्यनिष्ठा और प्रभु के प्रति अटूट समर्पण की सीख देता है।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा आयोजित इस महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, मानवेंद्र द्विवेदी, अजय पटेल, मानवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव राकेश अग्रहरी, राम नारायण निगम संजीव शुक्ला ,सहित तमाम गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
