दोस्ती की एक और मिसाल, रूस के संसदीय चुनाव में वोटिंग के लिए भारत में भी खोला गया पोलिंग स्टेशन, सामने आई खास वजह

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – यूक्रेन युद्ध के बीच रूस चुनाव: भारत में रह रहे रूसी नागरिकों के लिए एक अहम मौका सामने आया है।

रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने साफ कहा है कि संसदीय चुनाव में भाग लेने के लिए भारत में मतदान केंद्र खोले गए हैं और हर रूसी नागरिक अपना वोट डाल सकता है।

भारत में कई मतदान केंद्र खोले गए

राजदूत ने कहा कि रूस में संसदीय चुनाव हर पांच साल में होते हैं। यह दिन देश के राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में कई मतदान केंद्र खोले गए हैं।

अब ट्रंप ने रूस के खिलाफ एक और अहम कदम उठाया है, 2.7 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार यूक्रेन को दिए जाने वाले हैं।

रूसी राजदूत ने कहा- भारतीय अधिकारियों ने व्यवस्था और सुरक्षा में पूरा सहयोग दिया है।

मतदान केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने में उनकी मदद बहुत उपयोगी रही है।

रूसी चुनाव को लेकर उत्साह

अलीपोव ने उम्मीद जताई कि भारत में रहने वाले रूसी, पर्यटक और व्यवसायी सक्रिय रूप से मतदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि यहां रूसी समुदाय काफी सक्रिय है। संख्या कुछ अन्य देशों जितनी अधिक नहीं है, लेकिन उत्साह पर्याप्त है।

राजदूत ने जोर देकर कहा कि मतदान केंद्रों के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी रूसी नागरिक आकर अपना वोट डाल सकता है। आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा एवं व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी गयी है।

मतदान केन्द्र सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं

भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों के बीच यह चुनाव प्रक्रिया दोनों देशों के बीच सहयोग की एक और मिसाल बन गई है। भारतीय अधिकारियों की मदद से मतदान केंद्र सुचारू रूप से चल रहे हैं।

राजदूत ने स्पष्ट किया कि यह केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रूसी समुदाय इस अवसर को नहीं चूकेगा। चुनाव में भाग लेकर वे अपने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देंगे।

योग्य लोग वोट कर सकते हैं

यदि पर्यटक या अल्पकालिक यात्री पात्र हैं तो वे भी मतदान कर सकते हैं। राजदूत ने भारतीय पक्ष को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि साझेदारी अच्छी होगी।

2022 में, यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले के बाद पहली बार, रूसी नागरिक शुक्रवार से रविवार तक रूसी संसद के निचले सदन, स्टेट ड्यूमा के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *