उत्तर प्रदेश में महराजगंज पुलिस को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में पूरे प्रदेश में मिला ‘प्रथम स्थान’

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जनपद महराजगंज पुलिस को विशेष सफलता मिली है । यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी जनवरी से अगस्त 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक कमी दर्ज करते हुए महराजगंज जनपद पूरे उत्तर प्रदेश के शीर्ष-10 जनपदों में ‘प्रथम स्थान’ पर रहा है।

प्रदेश में प्रथम स्थान:– वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में सड़क दुर्घटनाओं पर सबसे प्रभावी अंकुश लगाने के मामले में महराजगंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों को पछाड़ते हुए राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

दुर्घटनाओं में 32.92% की कमी हुई– वर्ष 2025 (जनवरी से अगस्त) में जहाँ जनपद में कुल 404 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं, वहीं महराजगंज पुलिस के प्रभावी प्रयासों से वर्ष 2026 की इसी अवधि में यह संख्या घटकर मात्र 271 रह गई।
मृतकों की संख्या में 32.57% की गिरावट:– यातायात प्रबंधन के फलस्वरूप दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा 261 (वर्ष 2025) से घटकर 176 (वर्ष 2026) पर आ गया । जो महराजगंज पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि रही ।

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के मार्गदर्शन में चलाए गए निरंतर चेकिंग अभियानों, ब्लैक स्पॉट्स दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के सुधारीकरण, ओवरस्पीडिंग व बिना हेलमेट/सीटबेल्ट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही तथा आमजन के बीच चलाए गए वृहद सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों के सकारात्मक परिणामस्वरूप महराजगंज पुलिस को यह प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । महराजगंज पुलिस भविष्य में भी आमजन के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *