डीआईजी एस.चन्नप्पा ने किया भिटौली थाने का निरीक्षण

,

महराजगंज

गोरखपुर जोन के डीआईजी एस. चन्नप्पा ने शनिवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ भिटौली थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण थाना समाधान दिवस के अवसर पर किया गया।
डीआईजी ने थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, भोजनालय, बैरक और सीसीटीएनएस कार्यालय सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही थाने के अभिलेखों की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय पर बल
डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निपटाने, वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटों की प्रभावी तामील और हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
इसके बाद भिटौली थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीआईजी और एसपी ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और अन्य शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए।
डीआईजी ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन का प्राथमिकता है। हर शिकायत का पारदर्शी निस्तारण हो ताकि फरियादी को बार-बार थाने-तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
महिला सुरक्षा और बीट पुलिसिंग पर फोकस
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नियमित पैदल गश्त, रात्रि भ्रमण, बैंक-बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस व्यवस्था, संदिग्धों की चेकिंग और सोशल मीडिया निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता से सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करने को कहा।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *