बेहद दुखद खबर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन

 

यूपी। उत्तर प्रदेश की राजनीति से आज बेहद दुखद खबर सामने आई, *पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे “प्रतीक यादव” का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मात्र 38 वर्ष के थे। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के छोटे भाई थे। जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की सक्रिय नेता हैं। राजनीतिक पहचान से अलग, यह एक परिवार के लिए बेहद निजी और असहनीय क्षति है, एक पिता की विरासत संभाल रहे परिवार ने आज अपना एक बेटा, एक भाई और एक जीवनसाथी खो दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *