गोरखपुर: हत्या के प्रयास में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में

गोरखपुर: हत्या के प्रयास में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा मे

गोरखपुर  जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वादी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा संख्या 279/2026 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी कोईल निषाद, अमरनाथ और टासुल निषाद, निवासी नारायणपुर नं. 2 टोला मोहम्मदपुर, थाना गुलरिहा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थानाध्यक्ष गुलरिहा के निर्देशन में उपनिरीक्षक आयुष द्विवेदी ने किया, जिसमें उपनिरीक्षक विजेंद्र चौधरी और कांस्टेबल अनिल यादव भी शामिल रहे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *