अपार्टमेंट किराए पर लेकर ऑनलाइन जुआ, 3 भारतीयों समेत 9 गिरफ्तार

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पता चला कि ललितपुर जिले में एक मकान किराये पर लेकर ऑनलाइन जुआ खेला जाता है।

इसका खुलासा तब हुआ जब नेपाल पुलिस की काठमाण्डौ घाटी अपराध जांच कार्यालय की टीम ने ऑनलाइन जुआ खेलने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में भारतीय नागरिक चेत यादव, आशीष शर्मा, रौनक सिंह और पूर्वी नवलपरासी के नेपाली नागरिक सुजन दुवाडी, तनाहुन जिला के निरोज राणा, कास्की जिला के आशीष रेग्मी, दांग जिला के हार्दिक पोखरेल, लमजुंग के सुरेश पराजुली और डोटी जिला के योगेन्द्र कुँवर शामिल हैं।

एसपी और अपराध जांच कार्यालय के प्रवक्ता मनोहर भट्ट ने कहा कि उन्हें ललितपुर जिला के हट्टीवान में सिटी स्पेस अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया।

एसपी भट्ट ने बताया कि इनके द्वारा 31 करोड़ 24 लाख 34 हजार 920 रुपये का लेनदेन पाया गया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *