पुण्यतिथि पर याद की गईं भूदान की देवी दुर्गावती

 

श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रबंधक जितेंद्र मिश्र व श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करती प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल

 

महराजगंज जनपद में धर्मपुर के भैसा बाजार में पूर्वांचल के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में दुर्गावती एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, सुपर-30 क्लासेस तथा किसान शिशु सदन प्राथमिक विद्यालय की स्थापना में भूदान देकर जनकल्याण हेतु सहयोग करने वाली भैंसा निवासी दुर्गावती देवी की 18वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थानों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने अपनी माता को स्मरण करते हुए कहा कि वे ममता की मूर्ति थीं। पिता के असामयिक निधन के बाद उन्होंने अपने श्रम और संकल्प से दो पुत्रों व चार पुत्रियों का पालन-पोषण कर सभी को योग्य बनाकर समाज सेवा का मार्ग दिखाया।प्रबंधक जितेंद्र मिश्र ने कहा कि आज वे जो भी हैं, उसमें माता दुर्गावती देवी का अमूल्य योगदान है, जिन्होंने स्नेह और संस्कारों के साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य करुणामणि पटेल ने कहा कि सादगी और ममता की प्रतिमूर्ति दुर्गावती देवी से उन्होंने जीवन के अनेक मूल्य सीखे, जिन्हें अपने आचरण में अपनाया।कार्यक्रम में रमेश चंद पटेल, मनमीत पटेल, महेंद्र उपाध्याय, श्रवण विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा, विमलेश पांडे, राहुल जायसवाल, राहुल साहनी, उषा सिंह, अभिषेक जायसवाल, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, सीमा पांडे, अमृता पांडे, प्रीति जायसवाल, पूजा गिरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *