धनकुटा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – धनकुटा जिला में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में 42 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

महालक्ष्मी नगर पालिका-6 गुठ के 42 वर्षीय धन बहादुर गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस कार्यालय, धनकुटा के पुलिस प्रमुख, एसपी शरत कुमार थापा क्षत्री के अनुसार, पीड़िता ने घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई।

उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गिरी को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची जन्म से बोलने में असमर्थ है (गुंगा).

आरोप है कि जब घर पर कोई नहीं था तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गिरि से आगे की जांच की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *