दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सरेनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालगंजरायबरेली। सरेनी प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में महिला के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। महिला के साथ दुराचार की घटना 25 मार्च को हुई थी। महिला ने राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्जकराया था।नामजद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के अभियान में लगी हुई थी, तभी बुधवार को दुराचार काआरोपी राजकुमार पुत्र बिंदा प्रसाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राजकुमार छतौना निवासी बताया जाता है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुकदमे में वांछित राजकुमार पुत्र बिन्दाप्रसाद निवासी ग्राम छतौना थाना सरेनी रायबरेली को थाना क्षेत्र के छतौना नहर पुलिया मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली थाना सरेनी पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर वकील खां, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *