अबैद्य नशीली दवा के कारोबार का हुआ भंडाफोड़ हजारों प्रतिबंधित कैप्सूल इंजेक्शन के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

एसओजी व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई,दो वर्षों से घर में भंडारण कर चला रहा था अवैध धंधा

महराजगंज जनपद में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार 09 मई 2026 को थाना पनियरा पुलिस,थाना श्यामदेउरवा पुलिस,एसओजी तथा स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान अभियुक्त के कब्जे से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पिछले लगभग दो वर्षों से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और अपने घर पर इन दवाओं का भंडारण कर आसपास के क्षेत्रों में चोरी-छिपे बिक्री करता था।
पुलिस टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना पनियरा में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के जरिए युवाओं को नशे के जाल से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध धंधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *