श्रम बिभाग ने बॉर्डर के ठूठीबारी में बड़ी कार्रवाई की

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अचानक हुई छापेमारी के बाद स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

टीम ने दर्जनों दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में बाल एवं किशोर श्रम के उपयोग को लेकर सघन निरीक्षण किया, जिसमें पांच प्रतिष्ठानों में 10 किशोर श्रमिक काम करते पाये गये।

श्रम विभाग के अनुसार, निगरानी के दौरान पाया गया कि मुस्कान कॉस्मेटिक, मधेशिया बिरयानी, अभिषेक किराना स्टोर, शिवम साड़ी सेंटर और निगम ऑटो पार्ट्स में किशोर श्रमिक काम कर रहे थे।

विभाग ने उन सभी प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण के साथ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

संबंधित व्यवसायियों को अब सीजीएम कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

अभियान में भाग लेने वाले अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बाल और किशोर श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उनका कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निगरानी अभियान में श्रम प्रवर्तन के प्रधान सहायक पदाधिकारी रवींद्र वर्मा सहित श्रम कल्याण सेवा के पदाधिकारी उपस्थित थे.

शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठूठीबारी कोतवाली से एसआई बब्बन वर्मा, एसआई वैभव यादव व कांस्टेबल अवधेश यादव सहित भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।

विभागीय अधिकारियों ने संकेत दिया है कि सीमावर्ती इलाकों में बाल श्रम पर नियंत्रण के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *