कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय डॉन “अल चापो” का भतीजा मेक्सिको में गिरफ्तार: बम के साथ 687 किलो कोकीन बरामद

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – कुख्यात मैक्सिकन ड्रग माफिया “अल चापो” के भतीजे को मैक्सिको में गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिका काफी समय से उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहा है। मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने एक विशेष अभियान में मंगलवार को उसे हिरासत में ले लिया।

मेक्सिको के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी, उमर गार्सिया हरफुच के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इसाई एन है।

उसे उत्तरी मैक्सिकन राज्य सोनोरा में गिरफ्तार किया गया था, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा से लगता है।

इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक और जगह पर छापा मारकर 687 किलो कोकीन (महंगा ड्रग), 151 बंदूकें और 18 बम (ग्रेनेड) बरामद किए।

अब जेल में बंद मुख्य डॉन ‘एल चापो’ (जोकिन गुइमन) दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों में से एक है। मैक्सिकन जेल से दो बार भागने के बाद 2017 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।

सुत्र के मुताबिक, वह फिलहाल अमेरिका के कोलोराडो राज्य में दुनिया की सबसे ज्यादा सुरक्षा वाली “सुपरमैक्स” जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

यह जेल इतनी कठिन है कि इसे ‘अल्काट्राज़ ऑफ़ द रॉकीज़’ (नो एस्केप की जेल) कहा जाता है।

हाल ही में एल चापो ने कोर्ट से उसे उसके गृह देश मेक्सिको वापस लौटाने की गुहार लगाते हुए कहा था कि वह अमेरिकी जेल में काफी मानसिक तनाव में है।

हालाँकि अल चापो जेल में है, लेकिन सिनालोआ कार्टेल नामक उसका आपराधिक समूह अभी भी मेक्सिको को आतंकित कर रहा है।

अब इस समूह और दूसरे डॉन “एल मेयो” के समूह के बीच मैक्सिकन ड्रग बाजार पर कब्ज़ा करने के लिए गैंग फाइट (आपसी युद्ध) चल रही है।

इस नेटवर्क को ख़त्म करने के लिए अमेरिका और मैक्सिकन सरकारें मिलकर काम कर रही हैं।

हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की मदद से अल चापो के भाई के तीन करीबी लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *