अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य पते पर नई बमबारी; ईरानी बंदरगाह शहर में भीषण विस्फोट

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर फिर से नए हवाई हमले किए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम आत्मरक्षा के लिए उठाया गया है क्योंकि उन सैन्य स्थानों से आवाजाही करने वाले अमेरिकी सैन्य और वाणिज्यिक जहाजों के लिए बड़ा खतरा है।

सुत्र के मुताबिक, हमला ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के पूर्वी क्षेत्र में हुआ, जहां तीन बड़े विस्फोट सुने गए।

कुछ समय पहले दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के लिए ‘संघर्ष विराम’ समझौता हुआ था।

इस नए हमले ने पहले से ही नाजुक समझौते को और ख़तरे में डाल दिया है।

हालाँकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि संघर्ष विराम अभी तक पूरी तरह से नहीं टूटा है और हमला केवल आत्मरक्षा के लिए किया गया था।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि उन्हें ईरान के साथ नई डील पर हस्ताक्षर करने की कोई जल्दी नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि आगामी चुनाव के दबाव में वह कोई समझौता नहीं करेंगे और ईरान की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप के उसी कड़े बयान के बाद अमेरिका ने यह नया सैन्य कदम उठाया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *