फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
08/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में सोमवार को बहुत शक्तिशाली भूकंप आया।

जर्मन इंस्टीट्यूट फॉर जियोलॉजिकल रिसर्च (जीईएफजे) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.2 थी।

वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से केवल 10 किलोमीटर (लगभग 6 मील) की गहराई पर आया था।

जो भूकंप के झटके जमीन के अंदर तक जाते हैं, वे सतह पर अधिक तीव्रता से महसूस किये जाते हैं।

शुरुआत में जर्मन संगठन (जेईएफजे) ने अनुमान लगाया था कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर केवल 7.3 थी, लेकिन बाद में यह अनुमान से कहीं अधिक तीव्र यानी रिक्टर पैमाने पर 8.2 तीव्रता का पाया गया।

समुद्र के आसपास इतना बड़ा भूकंप आने के बाद से अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि समुद्र में सुनामी यानी विशाल और खतरनाक समुद्री लहरें आ सकती हैं।

इसलिए वहां के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *