ईरान ने कहा- हम खामनेई की हत्या का बदला लेंगे

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की घोषणा की है।

सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बकर झोलकाद्र की ओर से जारी एक संदेश में घोषणा की गई कि खामेनेई की हत्या का बदला लिया जाएगा।

सुत्र की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी मीडिया ने मोहम्मद बकर द्वारा हस्ताक्षरित एक संदेश प्रकाशित किया।

सुत्र के मुताबिक, संदेश में कहा गया है कि हत्यारों से खामेनेई की हत्या का बदला लिया जाएगा।

मोहम्मद बकर का संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ द्वारा जारी किया गया है।

28 फरवरी 2026 को अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई थी।

यह हमला अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किया गया पहला हमला था।

हमले में कई अन्य महत्वपूर्ण ईरानी अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए।

सुत्र के मुताबिक, खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 से 8 जुलाई तक तेहरान, कोम और मशहद में किया जाएगा।

खबर में कहा गया, “इराकी शहरों बगदाद, काजमिन, कर्बला और नजफ में भी शोक सभाएं आयोजित की जाएंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *